गुरुवार, 17 अगस्त 2023

जिला स्तरीय जनसुनवाई में 38 परिवेदनाएं आईं, 13 का मौके पर ही किया निस्तारण


हनुमानगढ़। अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री कपिल कुमार यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन कलेक्ट्रेट के राजीव गांधी सेवा केंद्र में किया गया। प्रत्येक महीने के तीसरे गुरुवार को होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई में इस बार कुल 38 परिवेदनाए आईं, जिनमें से 13 का अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने मौके पर ही निस्तारण किया। अन्य परिवेदनाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। 

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरण निर्धारित अवधि में निस्तारित करें अन्यथा प्रकरण उच्च अधिकारियों को एस्केलेट हो जाते हैं।

जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर के अलावा, जिला प्रमुख श्रीमती कविता मेघवाल, पूर्व प्रधान श्री दयाराम जाखड़, सीईओ सुश्री सुनीता चौधरी, नगर परिषद चेयरमैन श्री गणेशराज बंसल, हनुमानगढ़ एसडीएम सुश्री दिव्या, एडिशनल एसपी श्री बी एल मीणा, एसीईओ श्री सुनिल छाबड़ा, डीईओ माध्यमिक श्री हंसराज, जेडीवीएनएनल से के के कसवां, उद्योग विभाग सहायक निदेशक श्री साहबराम गोदारा, आईसीडीएस उपनिदेशक श्री प्रवेश सोलंकी, सीएमएचओ श्री ओपी चाहर, सहायक निदेशक श्री विक्रम सिंह, अल्पसंख्यक अधिकारी श्री अक्षित बिश्नोई समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें