सादुलपुर, (ओमप्रकाश)। राजगढ़ से सिद्धमुख व भादरा सडक़ निर्माण की माँग को लेकर चैनपुरा बड़ा व भाडी के पास सडक़ क्षेत्रवासियों ने बेरिकेट, पत्थर व लक्कड़ लगाकर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया, जिसमें मांगला गाँव के ग्रामीण ने भी धरना दिया। इस मौके भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण भाकर ने बताया कि सडक़ बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है, आम आदमी पैदल भी नहीं चल सकता है, लगातार प्रशासन को ज्ञापन सौंपे जा चूके हैं, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं चैनपुरा बड़ा गाँव व भाडी के पास चका जाम की सूचना पर मौके पर राजगढ उपखण्ड अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंसार अली, सिद्धमुख एसएचओ सुभाष चन्द्र मय पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुँचे, तथा मौके पर पहुंचे एसडीएम रणजीत कुमार बिजारिणा, पूर्व विधायक मनोज न्यांगली, जगदीश सहारण, रामकुमार सिहाग व सिद्धमुख के आसपास के ग्रामीणों के बीच वार्ता हुई, जिसमें उपखण्ड अधिकारी के द्वारा दो माह के समय में सडक़ निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने एवं सात दिवस में पेचवर्क कार्य प्रारँभ करवाने की आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम प्रदर्शन खोला। साथ ही चेतावनी दी गई कि दिये गये समय में सडक़ के पेचवर्क व सडक़ का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो ग्रामीणजन पुन: उग्र आदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी समस्त प्रकार की जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर इस मौके पर सत्यवीर पूनियां, सागरमल राजपूरोहित सहित वीर सिंह मोडावासी सुनिल पूनिया जयदेव सिंह प्रवीण कुमार राकेश कुमार सन्दीप कुमार व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ