Ad Code

Responsive Advertisement

निराश्रित पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की मांग

              श्री बिश्नोई समाज सेवा ट्रस्ट ने सौंपा मांगपत्र
हनुमानगढ़। श्री बिश्नोई समाज सेवा ट्रस्ट ने रावतसर रोड पर स्थित कोहला फार्म के आसपास सडक़ किनारे लगने वाले निराश्रित पशुओं के जमघट की समस्या से निजात दिलाने के लिए उचित कदम उठाने की मांग प्रशासन से की है। इस संबंध में ट्रस्ट सदस्यों ने शुक्रवार को जिला कलक्टर को मांगपत्र सौंपा। ट्रस्ट अध्यक्ष विक्रम बिश्नोई ने बताया कि हनुमानगढ़ से रावतसर रोड हाइवे है। हाइवे पर छोटे, बड़े, हल्के और भार वाहक वाहनों का आवागमन रहता है। गांव कोहला के नजदीक स्थित फार्म में निराश्रित पशुओं की तादाद बहुत ज्यादा है। इन पशुओं के सडक़ पर आने से हर रोज दुर्घटना होती है। अब तक कई वाहन चालक पशुओं की चपेट में आकर चोटिल हो चुके हैं तो कई जान भी गंवा चुके हैं। वाहनों का भी नुकसान होता है। रात्रि के समय अंधेरे में सडक़ पर पशु दिखाई नहीं देते। उन्होंने मांग की कि कोहला फार्म में विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं के लिए रिफ्लेक्टर लगाने की व्यवस्था हो, दोनों तरफ से पशु सडक़ पर न आएं, इसके लिए पुख्ता इन्तजाम किए जाएं ताकि सडक़ पर आवागमन करने वाले लोगों को पशुओं से कोई परेशानी न हो, घायल पशुओं को पशु चिकित्सालय में ले जाने के लिए आपातकालिक इलाज वाहन की व्यवस्था हो तथा वाहन चालकों के लिए सडक़ के किनारे जगह-जगह दिशा-निर्देश पट्ट लगाए जाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code

Responsive Advertisement