सादुलपुर, (ओमप्रकाश)। हमीरवास थाना पुलिस ने लगभग 20 रोज पूर्व नेशल छोटी गाँव से 15 भेड़ चोरी प्रकरण में बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राधेश्याम ने बताया कि 05 मार्च 2023 को परिवादी मांगेराम पुत्र रामेश्वर लाल जाट उम्र 54 साल निवासी नेशल छोटी ने ने लिखित रिपोर्ट दी थी कि 04 मार्च 2023 की रात्रि को उसके घर के बाड़े में से कोई अज्ञात व्यक्ति 15 भेड़ चोरी कर ले गया। जिस पर दर्ज प्रकरण का अनुसंधान गोरूराम सहायक उपनिरीक्षक को सौंपा गया। तथा प्रकरण में पुलिस अधीक्षक चूरू के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ व वृताधिकारी राजगढ के निकटतम सुपरविजन में टीम का गठन किया गया। जिस पर गोरूराम सहायक उपनिरीक्षक, भागीरथ हैड कास्टेबल साईबर सेल चूरू एवं सत्यवान साईबर सेल चूरू ने विशेष भूमिका निभाते हुए घटना स्थल के आसपास के मोबाईल टॉवरो से डम्प डाटा उठाकर एवं कॉल डिटेल खंगालकर कार्यवाही करते हुए संदिग्ध आरोपी रतनलाल पुत्र चनणसिंह बंजारा उम्र 23 साल एवं कैलाशचन्द्र पुत्र चनणसिंह बंजारा उम्र 20 साल निवासी निवासी वार्ड 06 मण्डावरा पुलिस थाना उदयपुरवाटी जिला झुन्झुनूं को दस्तयाब किया जाकर पूछताछ की गई, जिसमें नेशल गाँव से भेड़ चोरी करना स्वीकार करने पर पुछताछ कर आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जा से भेड़ बिक्री के 85 हजार रूपये बरामद किये गये हैं। थानाधिकारी राधेश्याम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने अन्य चोरी करना भी बताया है, जिसमें गहनता से अनुसंधान जारी है।
0 टिप्पणियाँ