माकपा के जिला सचिव ने जिला कलक्ट्रेट के बाहर सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में शनिवार को एक आदेश जारी हुआ कि सभी थानाप्रभारी,सीओ,एएसपी और एसपी गश्त करेंगे लेकिन गोलूवाला थाने में एक थानाधिकारी की विदाई पार्टी में सारे एएसपी और सीआई से लेकर कई पुलिसकर्मी शरीक होकर झूम रहे थे। इस जिले में यहां कर पुलिसकर्मी डीजीपी के आदेशों को नहीं मान रहे हैं और पार्टी करना ज्यादा उचित समझते हैं। माकपा जिला सचिव डॉक्टर रघुवीर वर्मा ने कहा कि अगर एसपी ने लापरवाह पुलिसकर्मियों ने कोई कार्यवाही नहीं कि तो लाल झंडे के नीचे बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे। आगे कहा कि ऐसे लापरवाह अधिकारियों को हनुमानगढ़ बर्दास्त नहीं करेगा।
0 टिप्पणियाँ