विभिन्न राज्यों व देशों के तीन हजार समाज बंधू हुए एकत्रित
संगरिया. अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा गोवर्धन गिरिराज में तीन दिवसीय युवा कुंभ का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में भारतवर्ष के 27 से अधिक प्रदेशों से तथा नेपाल, दक्षिण अफ्रिका, दुबई आदि स्थानों से तीन हजार समाज बंधु व युवा शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजित शार्क कुंभ समाज के नए स्टार्टअप आइडिया को प्रस्तुत किया गया व इसके लिए उद्योगपतियों द्वारा पांच करोड़ रुपए का निवेश किया गया। बिजनेस कॉन्क्लेव में प्रसिद्ध वक्ता रिलायंस रिटेल के सीईओ दामोदर मल, संदीप मल, अनंत लढ्ढा, मनीष मूंधड़ा, प्रीती राठी ने व्यापार, निवेश, नेटवर्किंग व नवाचार के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में श्रीनाथजी का अभिषेक, ध्वजा मनोरथ के साथ तथा मुखारविंद जतीपुरा पर शाही अभिषेक के साथ की गई। एक साथ सात स्थानों पर शाही अभिषेक किया गया। संध्या में परिक्रमा मार्ग पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें भजन गायक द्वारका मंत्री द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए। गोवर्धन पर 13 किलोमीटर मुख्य परिक्रमा मार्ग में धोती ओढाई गई। रात्रि के समय आयोजित भजन संध्या में अशोक सोमानी, योगेश मानधना व अरुण लखानी के नेतृत्व में 31सौ किलो का छप्पन भोग प्रसाद चढाया गया। पांच सौ समाज बंधुओं द्वारा सामूहिक रुप से गिरिराज की कड़ी से कड़ी जोड़कर दण्डवत परिक्रमा पूर्ण की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार काल्या व युवा संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कपिल करवा ने बताया कि इस युवा कुंभ में महासभा के सभापति श्यामसुंदर सोनी, महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़, निवर्तमान अध्यक्ष आशा माहेश्वरी, युवा संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश तापडिय़ा, राधाकिशन सोमानी व कमल भूतड़ा, रूपल मोहता, नंदकिशोर जेथलिया, प्रकाश लड्डा, ओमप्रकाश तापडिय़ा, राष्ट्रीय महामंत्री आशीष जाखोटिया, कार्यक्रम समन्वयक राहुल बाहेती, भरत तोतला, आशीष सारड़ा, सुरेंद्र रांधड़, कार्यक्रम प्रभारी शरद सोनी, रुपेश सोनी, केशव डागा, अर्पित धूत, सीपी नामधरानी, राधे तोषनीवाल, प्रदीप लढ्ढा, महिला संगठन की कोषाध्यक्ष किरण लढ्ढा, संगठन मंत्री ममता मोदानी, शोभा सादानी, महासभा के संयुक्त मंत्री दक्षिणांचल सुरेंद्र मांधना व विष्णुकांत भूतड़ा, आनंद सोनी, रामनिवास मानधना, अनिल मानधना, नारायण मालपानी, प्रवीण सोमानी, रमेश मनिहार, दीपक चांडक, विवेक मोहता, अमित सारडा, सवाई चांडक सहित गणमान्य शामिल हुए व व्यवस्था का संचालन किया। परिक्रमा मार्ग स्थित गिरवर निकुंज में आयोजित समारोह में एक रुप में रंगे नजर आए। इस दौरान अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन की कार्यकारी मंडल व कार्य समिति बैठक में आगामी सत्र के चुनाव की घोषणा सहित महेश नवमीं आयोजन, योग दिवस व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम के आयोजन की योजना बनाई गई। आयोजन में सहयोग के लिए कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया गया। आयोजन में उत्तर राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के महामंत्री किशन लोहिया, संगरिया माहेश्वरी सभा अध्यक्ष लखन करवा, युवा संगठन अध्यक्ष नवनीत पेड़ीवाल, कमल राठी बीकानेर, रोहित पच्चिसिया आदि शामिल हुए।
0 टिप्पणियाँ