Ad Code

Responsive Advertisement

पोषक अनाज एवं समृद्ध किसान मेले में राजगढ़ के किसानो को किया गया सम्मानित

 
सादुलपुर, (ओमप्रकाश)। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय और आत्मा के संयुक्त तत्वाधान में 27 मार्च से 29 मार्च 2023 तक पोषक अनाज एवं समृद्ध किसान थीम पर तीन दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया गया। किसान मेले पर उपस्थित मुख्य अतिथि कृषि एवं पशुपालन विभाग मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा कि देश की विकास का रास्ता खेत खलियान से गुजरता है, किसान सशक्त होंगे तो निश्चित ही देश की प्रगति होगी। इसी के साथ-साथ उन्होंने कहा कि मोटे अनाज के उत्पादन में बीकानेर और समूचे पश्चिमी राजस्थान का विशेष योगदान रहा है। पीढिय़ों से मोटा अनाज थाली का हिस्सा रहा है, जो धीरे-धीरे हमसे दूर होते गए हैं। इस कार्यक्रम के दौरान कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के कुलपति प्रोफेसर बलराज सिंह ने कहा कि नई तकनीक एक कृषि को और अधिक समृद्ध करेंगे। किसान मेले के दौरान कृषि विशेषज्ञों से नई बातें सीखिए और इन्हें अपनाएं। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि इस तीन दिवसीय मेले में किसानों के द्वारा अधिक अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु 100 से अधिक स्टाल लगाई गई है तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. राजेश शिवरान ने बताया कि किसान मेले के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु राजगढ़ के 3 किसानों को विभिन्न प्रतियोगिताओ में प्रथम आने पर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें पवन कुमार चौधरी, बिसलाना राजगढ़ के किसान को उन्नत नस्ल की मुर्रा भैंस पालन हेतु प्रतियोगिता में प्रथम आने पर, राजेश कुमार श्योरण जैतपुरा राजगढ़ को उन्नत किस्म के मुर्गी पालन हेतु प्रतियोगिता में प्रथम आने पर तथा मनीराम लांबा, लीलावठी, राजगढ़ को देशी बाजरा की किस्म को तैयार करने हेतु जिसके सिट्टे की लंबाई 3 फीट से अधिक तथा ज्यादा चारा व उपज उगाने हेतु प्रतियोगिता में प्रथम आने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मेले के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा चूरू जिले के अधिकाधिक किसानों ने भाग लिया तथा विभिन्न नवाचार तथा कृषि संबंधित जानकारी ली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code

Responsive Advertisement