Ad Code

Responsive Advertisement

लम्बोर बड़ी गाँव में स्वीफट गाडी पर शराब की बोतल फैंकर शिशे तोडऩे

हथियारो से लैस होकर मारपीट करने, बोलरो गाड़ी को क्षतीग्रस्त करने एवं मकानो की टैरिस के शीशे तोडऩे का आरोप 

सादुलपुर, (ओमप्रकाश)। राजगढ थाना पुलिस ने लम्बोर बड़ी निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पर बाईक सवार आरोपियों द्वारा स्वीफट गाड़ी को ऑवरटेक कर शराब की बोतल फेंकर गाड़ी के शीशे तोडऩे एवं रात्री तीन बजेआधा दर्जन नामजद आरोपियो सहित 25-30 अन्य लोगों द्वारा प्राणघातक हमला कर घर के आगे खड़ी बोलेरो एवं कैंपर को पुरी तरह से क्षतीग्रस्त कर एवं उसकी मकानों की टेरिस तथा पूरे शीशे तोड़ के आरोप मामला राजगढ थाने में दर्ज करवाया गया है। राजगढ थाने में धर्मवीर पुत्र चंदगीराम जाट उम्र 56 साल निवासी लंबोर बड़ी पुलिस थाना राजगढ ने इस आरोप का मामला दर्ज करवाया है कि 20 अप्रेल 2023 को उसका भतीजा रवि कुमार अपनी बहन को राजगढ से लेकर गाँव जा रहा था, उसी दौरान लंबोर छिंपीयान के पास दो बाइक जिसमें 3-3 सवार होकर स्विफट वीडीआई गाड़ी के आगे पीछे से ऑवरटेक कर बीयर की बोतल गाड़ी के शीशे पर मारी, जिसमें शीशा क्रेक हो गया एवं दूसरी बोतल मारने पर ग्लास फूट गया, जिसके बाद उसकी बहन व बहनोई को जान से बचाकर गाँव पहुंचे। आरोप है कि कुछ समय पश्चात रात्रि को लगभग 3 बजे 25-30 आरोपी व्यक्ति हथियारों से लैस होकर कैंपर गाड़ी में आए एवं आकर खड़ी बोलेरो एवं कैंपर को पुरी तरह से क्षतीग्रस्त कर पूरे बोनट एवं उसकी बिल्ंिडग के टेरिस के एवं मकान के पूरे शीशे तोड़ दिया एवं प्राणघातक हमला करना शुरू कर दिया, जिससे महिलाओं के द्वारा शोर-शराबा करने पर वे जगे, जिनकी पहचान करने पर आरोपीगण रोहताश पुत्र रामसिंह राहड़, संदीप पुत्र रामसिंह राहड़, मनोज पुत्र संमन्दर राहड़, रमेश पुत्र लीलाराम राहड़, विकास पुत्र फतेहसिंह राहड़, विनोद पुत्र ईश्वर सिंह भामासी की पहचान की गई। आरोप है कि उक्त आरोपियों के द्वारा पूर्व में भी एक वर्ष पहले झगड़ा किया गया था एवं आरोप लगाया गया है कि उक्त लोग एक गैंग को ऑपरेट करते है। राजगढ थाना पुलिस ने आरोपीगणों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code

Responsive Advertisement