Ad Code

Responsive Advertisement

महिला व उसके पती व पुत्र के साथ मारपीट कर मोटरसाईकिल को आग लगाने का आरोप, राजगढ थाने में मामला दर्ज

सादुलपुर, (ओमप्रकाश)। राजगढ थानान्तर्गत गाँव महलाना उतरादा निवासी एक महिला ने गाँव के ही दो आरोपियों के खिलाफ नशे में मदहोश होकर उसके, उसके पति व उसके पुत्र के साथ मारपीट करने व घर से मोटरसाईकिल उठा ले जाकर आग लगाने के आरोप का मामला राजगढ थाने में दर्ज करवाया गया है। राजगढ थाने में दर्ज प्रकरण में कमलेश कंवर पत्नी उतम सिंह उम्र 47 साल जाति राजपूत निवासी महलाना उतरादा पुलिस थाना राजगढ जिला चूरू ने इस आरोप का मामला दर्ज करवाया है कि 20 अप्रेल 2023 को वक्त करीबन 9.56 पी.एम. पर आरोपी महेन्द्र कुमार पुत्र महवीर पूनियां व धर्मेन्द्र पुत्र नत्थूसिंह जाति राजपूत निवासीगण महलाना उतरादा नशे में शराब में मदहोश होकर उसके साथ व उसके पुत्र शतेन्द्र सिंह व उसके पति उतम सिंह के साथ गाली गलौच व मारपीट कर उनके घर से मोटरसाईकिल उठा ले जाकर चौराहे पर ले जाकर आग लगा दी, जिसकी वीडियों उनके पास मौजूद है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code

Responsive Advertisement