Ad Code

Responsive Advertisement

Mombatti Ka Business | घर पर शुरू कैसे करे

अगर आप बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हो और आपको यह Ideas नहीं मिल पा रहा है कि किस तरह का बिजनेस शुरू करे तो इस पोस्ट में हम बताएंगे की Mombatti Ka Business आप घर पर कैसे शुरू कर सकते है इसके लिए आपको raw material की आवश्यकता होगी और आप उसे कहा से खरीदे , कितने पैसों में मोमबत्ती का बिजनेस शुरू कर सकते है और मोमबत्ती को पूरी तरह से बनाने की सही प्रक्रिया क्या है।

Mombatti Ka Business


इन सभी बातों की जानकारी आप इस पोस्ट में जान पाएंगे । और भी बिजनेस से जुडी बातें और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां की भी चर्चा करेंगे। मोमबत्ती का व्यवसाय आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा इस बिजनेस को बहुत ही कम पैसों की लागत से आप अपने घर से ही शुरू कर सकते है। और अच्छा पैसा कमा सकते है।


यह एक ऐसा बिजनेस है जिस बिजनेस की मांग हमेशा ही बनी रहती है चाहे त्योहार धार्मिक कार्यक्रम, बर्थडे हो या फिर अपने घर को भी सजाना हो इन सभी मे मोमबत्ती का उपयोग होता है। और इस बिजनेस को करने के लिए आपको ज्यादा जगह भी नहीं चाहिए। आप घर के छोटे कमरे से भी कर सकते है।


मोमबत्ती बिजनेस की बढ़ती हुई मांग को आप देखते कर अपने करियर की शुरुवात इस बिजनेस मे कर सकते है


इस पोस्ट को अंत तक पढ़े ताकि आपको इस बिजनेस की सारी जानकारी प्राप्त हो सके।

    मोमबत्ती के निर्माण में लगने वाली सामग्री

    मोमबत्ती बनाने के लिए किस-किस सामग्री की आवश्यकता होती है उसकी सूची नीचे लिखी गई है।

    1. मोमबत्ती का धागा

    2. सुगंध डालने के लिए सेंट

    3. पैराफिन मोम

    4. कैस्टर तेल 

    5. विभिन्न रंग

    6. गैस तथा बर्तन

    7. सांचा या मोमबत्ती बनाने वाली मशीन


    Staring time में घर से मोमबत्ती बनाने के लिए सांचा को प्रयोग में लाए और जब मोमबत्ती की डिमांड ज्यादा बढ़ने लग जाए तो आपको एक ऑटोमेटिक मोमबत्ती बनाने वाली मशीन खरीदनी पड़ेगी जो आपको कीमत कम से कम 35000 रुपए मिल जाएगी इससे लाभ यह है कि कम समय में ज्यादा से ज्यादा मोमबत्ती को बनाकर तैयार कर सकते है।


    मोमबत्ती बनाने के लिए कच्चे माल को कहा से खरीदना चाहिये?

    आपको सामग्री को स्थानीय दुकानों में जाकर सामान को खरीद सकते हो। अगर आपको बड़े लेवल पर बिजनेस करने की सोच रहे है तो फिर आपको थोक विक्रेता से सामान को खरीदना चाहिए। जिस से आपको कम रेट में समान मिल जायेगा। अगर आप सामान को ऑनलाइन भी खरीदना चाहते है तो खरीद सकते है।


    Mombatti Ka Business शुरू करने के लिए कितने पैसे लगते है ?

    अगर आप इस बिजनेस को छोटे लेवल यानी लघु उद्योग के रूप में घर से ही शुरू करना चाहते है और बिजनेस को कम पैसों के साथ आगे लेकर जाना चाहते है इसके लिए आपको 10,000 से 20,000 तक की लागत से शुरू कर सकते है।


    मोमबत्ती का बिजनेस किस जगह पर शुरू करे ?

    इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको बहुत ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती है। आप लघु उद्योग या घरेलू उद्योग को घर से ही या फिर किराए पर एक कमरा लेकर बिजनेस को शुरू कर सकते है।


    जब आपने जगह का चयन करना है तो आपको इस बात को ध्यान जरूर रखना है कि उस स्थान पर मोम को पिघलने के लिए प्राप्त जगह उपलब्ध हो। कच्चे मालों को रखने के लिए भी जगह हो और फिर आपकी मोमबत्ती बनकर तैयार हो जाए तो उसे भी रखने के लिए जगह होनी चाहिए।


    बिजनेस के लिए जब आपके पास जगह उपलब्ध होगी तो आप अपने कार्यों को सही तरीके से कर पायेगे।


    मोमबत्ती के प्रकार

    आमतौर पर मार्केट में तो विभिन्न प्रकार के मोमबत्तीयां आती है और उसका प्रयोग भी अलग-अलग स्थानो पर होता है।

    1.साधारण मोमबत्ती

    2.खुशबूदार मोमबत्ती

    3.बर्थडे मोमबत्ती

    4.डेकोरेशन मोमबत्ती


    1. साधारण मोमबत्ती 

    साधारण मोमबत्ती का इस्तेमाल घरों में बिजली के जाने पर घर मे प्रकाश करने के लिए और दीपावली त्योहार में मोमबत्ती का इस्तेमाल किया जाता है।

    साधारण मोमबत्ती

    2. खुशबूदार मोमबत्ती

    खुशबूदार मोमबत्ती का इस्तेमाल मुख्य रूप से बड़े-बड़े होटलों में आए हुए कपल और प्रेमियों के लिए कैंडल लाइट डिनर के समय कुछ अच्छा एक्सपीरियंस देने के लिए इस्तेमाल होता है।

    खुशबूदार मोमबत्ती


    3. बर्थडे मोमबत्ती

    इस मोमबत्ती का इस्तेमाल मुख्य रूप से बर्थडे को मनाने के लिए किया जाता है। यह दिखने मे अंग्रेजी के अल्फाबेट के words A से Z एव 0 से 9 के अंकों के रूप में बनाया हुआ होता है।

    बर्थडे मोमबत्ती

    4. डेकोरेशन मोमबत्ती

    इस मोमबत्ती का इस्तेमाल लोग शादी, पार्टी, और स्पेशल कार्यक्रम में सजावट के रूप में किया जाता है। जिससे डेकोरेशन दिखने मे बहुत ही अच्छी लगती है।

    डेकोरेशन मोमबत्ती


    मोमबत्ती बनाने का तरीका

    1. मोमबत्ती बनाने के लिए मोम को गर्म करे और पिघला लेना है।

    2. उसके बाद आपने धागे को सांचे में डाल देना है ।

    3. अगर आपने कलरफुल मोमबत्ती को बनाना है तो आपको सबसे पहले पिघले हुए मोम में रंग को डाल देना है। और खुशबू के लिए आप कोई भी सेंट को डाल सकते हो।

    4. उसके बाद मे आपने पिघले मोम को ध्यान से बनाने वाले सांचे में डाल देना है। और यह आपको यह देखना है कि मोम सही से सांचों मे भर गई है।

    5. मोम को आपने ठंडा होने के लिए कुछ समय छोड़ देना है। इस काम में आपको 20 से 25 मिनट का समय भी लग सकता है।

    6. आपकी मोमबत्ती 20 से 25 मिनट के समय के बाद मे तैयार हो जायेगा। जिसे पैक कर मार्केट में बेच सकते है। 



    मोमबत्ती की पैकिंग 

    मोमबत्ती बनजाने के बाद मे आपको लास्ट प्रक्रिया करनी है और वो है मोमबत्ती को पैक करना। पैक करने के लिए भी दो तरीके है आप कोई भी इस्तेमाल कर सकते है।

    1. हाथ से पैक करना

    2. मोमबत्ती फिलिंग मशीन से पैकिंग करना


    पैक करने के बाद मे मोमबत्ती की सुरक्षा हो जाती है क्योंकि अत्यधिक गर्मी एव अन्य कारणों की वजह से खराब ना हो सके। मोमबत्ती को पैक करने के लिए मोमबत्ती का आकार, रंग और डिजाइन के अनुसार उसे विभिन्न तरीके के रंगीन प्लास्टिक एव सजावटी पेपर का उपयोग किया जाता है। और डब्बे मे भी पैक कर उपयोग किया जाता है। जिससे मोमबत्ती की बहुत ज्यादा हद तक सुरक्षा होती है।


    तैयार मोमबत्ती का प्राइस तय करना

    प्राइस को तय करने लिए सबसे पहले आपको यह पता होना बहुत जरूरी है कि आपकी मोमबत्ती बनाने में कुल कितनी लागत आई है। अगर आपको लागत का सही पता है प्रत्येक मोमबत्ती मे खर्च का हिसाब कर प्राइस को तय करने में बहुत आसानी होगी। इसके आलावा आप जिस भी तरीके की भी मोमबत्ती बना रहे है उदाहरण - कलरफुल मोमबत्ती, सिंपल व्हाइट मोमबत्ती, डिजाइनदार मोमबत्ती इत्यादि। 


    इसका बाजार मे रेट जरूर पता करे कि बाजार में विक्रेता मोमबत्ती को कितने प्राइस में बेच रहे है। या यह कि आपका competitor मोमबत्ती को किस प्राइस में बेच रहा है। एकदम नया बिजनेस होने के कारण शुरुवाती समय में कम प्राइस में बेच सकते है। और फिर आपके ग्राहक बन जायेगे तो आप बाजार रेट में मोमबत्तियां बेच सकते है।


    मोमबत्ती की Markating कैसे करे

    शुरुवाती के कुछ समय में markating के लिए आसपास की दुकानों में जाकर ऑर्डर ले सकते है। या फिर आप ऑनलाइन सोशल मीडिया पर भी इसे बेच सकते है आप ई कॉमर्स वेबसाइट पर संपर्क कर भी बेच सकते है। उदाहरण– Amazon और Flipkart इत्यादि। आप थोक विक्रेताओं को भी मोमबत्ती को बेच सकते है।


    इस बिजनैस से आप शुरुआत के कुछ समय में 20,000 रुपए/महीना बहुत ही आसानी से कमा सकते है लेकिन आपका बिजनैस बडे स्तर पर हो गया तो आप इसमें से लाखो रुपए/महीने भी आसानी से कमा सकेंगे।

    निष्कर्ष

    उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट Mombatti Ka Business जो आप घर से कैसे शुरू कर सकते है आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा। यदि आपको इस पोस्ट से अपने बिजनेस को शुरू करने में कोई भी मदद मिली हो तो इस पोस्ट को अपने दोस्तो के पास जरूर शेयर करे। और आपका कोई सवाल है तो फिर आप नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करे हम आपको जरूर reply करेगे। 

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ

    Ad Code

    Responsive Advertisement