हनुमानगढ़। जिले में आज से सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान 5.0 का प्रथम चरण शुरू किया गया। तीन महीने के 6-6 दिन चलने वाले इस विशेष टीकाकरण अभियान के अंतर्गत टीकाकरण से वंचित व छूटे हुए जन्म से 5 साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जायेगा। अभियान का प्रथम चरण 7 से 12 अगस्त तक संचालित किया जाएगा।
आरसीएचओ डॉ. विक्रमसिंह ने बताया कि अभियान के तहत टीकाकृत किए गए बच्चों और गर्भवती महिलाओं के कवरेज की एंट्री यूविन सॉफ्टवेयर में की जाएगी। सॉफ्टवेयर के माध्यम से ही जिले के लाभार्थी गर्भवती महिला व बच्चों को टीके देश में कहीं भी लगाए जा सकेंगे और उनकी एंट्री यूविन सॉफ्टवेयर में हो सकेगी। उन्होंने बताया कि सघन मिशन इंद्रघनुष 5.0 अभियान तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम चरण 7 से 12 अगस्त तक, द्वितीय चरण 11 से 16 सितंबर तक और तृतीय चरण 09 से 14 अक्टूबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा। जिला एवं खण्ड स्तर पर आज टीकाकरण किया गया। शहर से लेकर गांव तक जिला व खंड स्तरीय अधिकारियों तथा डिपो प्रभारियों नियुक्त किए गए है जो कि ने अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता सुनिश्चित करेंगे। इस अभियान के लक्ष्य को पूर्णत: प्राप्त करने हेतु विभाग का हर एक अधिकारी कर्मचारी कार्य करेगा।
0 टिप्पणियाँ