हनुमानगढ़ जिले की भिरानी पुलिस ने जिला विशेष टीम सेक्टर नोहर की मदद से 70 ग्राम हेरोइन सहित एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। भिरानी पुलिस ने डीएसटी की मदद से एनडीपीएस की इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान गोगामेड़ी थाना अधिकारी को सौंपा है।
भिरानी थाना अधिकारी कविता पूनिया ने बताया की भिरानी पुलिस ने डीएसटी सेक्टर नोहर की मदद से कार्रवाई करते हुए एक युवक को 70 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पूनिया ने बताया कि पुलिस टीम भिरानी से भादरा रासलाना नहर पुलिया पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान एक युवक उन्हें पैदल आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 70 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस युवक को गिरफ्तार कर भिरानी थाने ले आई। युवक की पहचान राकेश पुत्र गणेशाराम जाट निवासी वार्ड 5 श्योरानी पुलिस थाना नोहर के रूप में हुई। भिरानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच गोगामेडी थानाधिकारी राधेश्याम को सौंपी है।
0 टिप्पणियाँ