Ad Code

Responsive Advertisement

राजगढ थाना पुलिस ने अवैध शराब सहित तीन आरोपीगणों को किया गिरफ्तार

सादुलपुर, (ओमप्रकाश)। राजगढ थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते अवैध शराब जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी सुभाश चन्द्र ढील सीआई राजगढ ने बताया कि हैड कास्टेबल सुनिल गस्त कर रहे थे, तभी मुखवीर से मिली सूचना पर मय पुलिस टीम के कार्यवाही करते हुए पहली कार्यवाही में सोहन सिंह उर्फ सोनू पुत्र रामकिशन निवासी वार्ड नम्बर 27 कस्बा राजगढ को तारानगर पुलिया के पास से गिरफतार कर 44 पव्वे अवैध ढोला मारू देशी सादा शराब तथा दुसरी कार्यवाही में रोही लुदी झाबर से राजकुमार पुत्र जलेसिंह उम्र 40 साल निवासी लुटाणा मगनी का बास राजगढ को गिरफ्तार कर उसके कब्जा से तीन लीटर हडकड शराब जब्त की है। इसी क्रम में सहायक उपनिरीक्षक विजय सिह ने मय पुलिस टीम के कार्यवाही करते हुए मुखवीर से मिली सूचना पर लुदी बस स्टेण्ड एनएच 52 पर श्रीचन्द पुत्र बालाराम को गिरफतार कर उसके कब्जा से दो लीटर हथकड शराब जब्त कर राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code

Responsive Advertisement