हनुमानगढ़, 10 मई। ओबीसी वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा श्री पवन गोदारा ने निकटवर्ती ग्राम बहलोलनगर में लड़ाकू विमान मिग-21 के गिरने से घायल ग्रामीणों से टाउन स्थित जिला अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा। राज्यमंत्री पवन गोदारा ने घायलों को मिल रहे इलाज और हादसे के बारे में जानकारी ली। उन्होंने घायलों को इलाज व सरकार की अन्य सुविधाओं का पूरा भरोसा दिलाया। श्री गोदारा ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी श्री मुकेश पोटलिया को घायलों का समुचित इलाज व उनकी निरंतर निगरानी के निर्देश दिए। पंचायत समिति पूर्व उप प्रधान श्री राजेंद्र प्रसाद, जिला स्तरीय बीसूका क्रियान्वयन समिति के सदस्य श्री रामकुमार गोदारा, श्री वेदप्रकाश डोडा, श्री मनफूल रेवाड़, श्री सुनील बहल, श्री सुखविंद्र सिंह आदि राज्य मंत्री गोदारा के साथ रहे।
0 टिप्पणियाँ