Ad Code

Responsive Advertisement

स्ट्रॉन्ग रूम एवं मतगणना हाल का निर्धारण

हनुमानगढ़। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान सामग्री वितरण, संग्रहण एवं मतगणना के लिए जिला कलक्टर रुक्मणि रियार सिहाग एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी की ओर से संयुक्त रूप से शुक्रवार को जंक्शन में बाइपास रोड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण किया गया। जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए पृथक-पृथक स्ट्रॉन्ग रूम एवं मतगणना हाल का निर्धारण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी कपिल कुमार यादव, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता अनिल अग्रवाल, कॉलेज प्राचार्य आनंद जैन, महाविद्यालय स्टाफ एवं जिला निर्वाचन स्टाफ में सहायक प्रशासनिक अधिकारी हंसराज, कनिष्ठ सहायक पवन कुमार वर्मा मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code

Responsive Advertisement