सादुलपुर, (ओमप्रकाश)। शहर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं प्राचीन श्री मदन मोहन बाघदास मंदिर के पुजारी महावीर प्रसाद शास्त्री की हत्या एवं उनके पुत्र श्रीकांन्त की हत्या के प्रयास में राजगढ थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी को रिमांड अवधी समाप्त होने के बाद सोमवार सुबह राजगढ न्यायालय में पेश किया, जहाँ से मजिस्ट्रेट ने उसे जेल भेज दिया। राजगढ थानाधिकारी सुभाष चन्द्र ढील सीआई राजगढ ने बताया कि राजगढ थाने में दर्ज मामले में षडय़त्र पूर्वक पुजा पाठ से नुकसान होने की बात की रंजिश को लेकर पुजारी महावीर शास्त्री की हत्या के आरोप एवं उनके पुत्र श्रीकांत पर हमला कर हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार आरोपी विक्रम सिंह पुत्र रामपाल सिंह उम्र 35 साल निवासी लाखलाण बड़ी पुलिस थाना राजगढ को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जहाँ से रिमांड अवधी समाप्त होने पर अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।
गौरतलब है कि राजगढ थाने में दर्ज प्रकरण में जगदीश प्रसाद पुत्र नन्दलाल निवासी वार्ड नम्बर 06 कस्बा राजगढ ने मामला दर्ज करवाया था कि 22 मार्च को दोपहर 2 बजे उसका बहनोई महावीर शास्त्री व भान्जा श्रीकान्त अपनी मारूती वैन से अमरपुरा के राजगढ आ रहे थे, चूरू रोड़ पर डीवाईएसपी ऑफिस के पास विक्रम सिंह निवासी लाखलाण, जो उनसे पुजा पाठ से नुकसान होने की बात को लेकर एक डेढ वर्ष साल से रंजिश पाले हुए था, ने डीआई जीप से वैन को टक्कर मारी, जिससे वैन कच्चे में चली गई तथा फिर से उसके भान्जे के सिर में कुल्हाड़ी मारी तथा उसके बहनोई के साथ भी उन्हे वैन से निकालकर कुल्हाड़ी व पत्थर से मारा तथा जमीन पर पटक कर अपनी डीआई जीप उन पर चढा दी व जान से मार दिया।
0 टिप्पणियाँ